November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

शहर के विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कल भाजपा करेगी जमशेदपुर अक्षेस का महाघेराव, सभी तैयारियां हुई पूरी

■ शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं सांसद विद्युत वरण महतो।

जमशेदपुर। जमशेदपुर अक्षेस अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान की मांग और लगातार हो रही नागरिक सुविधा के आभाव को लेकर भाजपा कल सोमवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का घेराव करेगी। पार्टी ने प्रदर्शन के निमित्त सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने अक्षेस अंतर्गत पड़ने वाले ग्यारह मंडल अध्यक्षों को अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। पार्टी की ओर से विभिन्न समस्याओं को मंडलवार सूचीबद्ध करते हुए विशेष पदाधिकारी को निष्पादन की मांग करते हुए मांगपत्र सौंपा जाएगा। प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मुख्यरूप से शामिल रहेंगे। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने साकची स्थित शहीद चौक (बसंत टॉकीज के समीप पार्किंग स्थल) में सुबह 10 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.