June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजपा कार्यकर्ताओं का बूथ स्तरीय वनभोज कल सिदगोड़ा में, सूर्य मंदिर के पिकनिक स्पॉट पर होगा टिफिन वनभोज का आयोजन

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के बूथ स्तरीय वनभोज का आयोजन रविवार को सुनिश्चित किया गया है। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर पिकनिक स्पॉट में कार्यकर्ता टिफिन वनभोज का आनंद लेंगे। पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को घर से शुद्ध शाकाहारी भोजन लेकर आने को कहा गया है। दोपहर 1 बजे से वनभोज का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कार्यकर्ताओं के संग आयोजन में शामिल होकर उनका उत्साह बढ़ाएंगे। वनभोज के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सूर्य मंदिर जमशेदपुर हीं नही अपितु पूरे प्रदेश की आस्था का केंद्र है। जहां आस्था और विश्वास का अदभुत संगम देखने को मिलता है। बताया कि सूर्य मंदिर समेत पार्क की सुंदरता और स्वच्छता श्रद्धालुओं को हमेशा से आकर्षित करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.