आज का राशिफल
1 min read
🙏🙏श्री हरि:🙏 🙏 *-दैनिक पंचांग-*
पंचांग-दि. 13 सितंबर 2021
विक्रम संवत 2078/2077 (गुजरात)
शालिवाहन शक ☀ 1943
संवत्सर ☀ प्लव
अयन ☀ दक्षिणायन
ऋतु ☀ वर्षा
मास ☀️भाद्रपद
पक्ष ☀ शुक्ल
तिथी ☀सप्तमी (15:11 तक बाद में अष्टमी )
वार ☀ सोमवार
नक्षत्र ☀️अनुराधा (08:23 तक, बाद मे ज्येष्ठा )
योग ☀️विष्कंभ (08:49 तक बाद में प्रिती )
करण ☀ वणिज (15:11 तक बाद मे विष्टी ) *🌕ग्रहगोचर🌕*
चंद्र ✨वृश्चिक
सूर्य ✨सिंह
मंगल✨कन्या
बुध ✨कन्या
गुरू ✨कुंभ
शुक्र ✨तुला
शनी ✨मकर
राहु ✨वृषभ
केतु ✨वृश्चिक
राहु काल – 07.30 से 09.00 तक.
☀☀☀☀☀☀☀☀
आज के दिन कोई भी कार्य करने का शुभ समय
लाभ मुहूर्त– दोपहर 03.00 से 04.30 तक.
अमृत मुहूर्त– दोपहर 04.30 से श्याम 06.00 तक
☀☀☀☀☀☀☀☀
💢 दिन विषेश 💢
शिव आराधना के लिए आज उपयुक्त दिन है। चावल, खीर आदी का सेवन तथा दान शुभ रहेगा। श्वेत वस्त्र परिधान करना शुभ फलदायी होगा।
ओम सोम सोमाय नम: इस मंत्र का जाप करने से चंद्रदेव की कृपा बनी रहेगी। मन शांत और स्थिर रहेगा।
❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️❄️
आज आनंदमई दिन है।
💢आज का राशिफल💢💥मेष💥
आज का दिन मस्ती भरा रहेगा और आपको अपनों संग वक्त व्यतीत करने का मौका मिलेगा। घर में पकवान बन सकते हैं, कुल मिलाकर दिन अच्छा है।
💥वृषभ💥
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, अपनों के बीच काफी तारीफ मिलने वाली है। सैर-सपाटा करने का भी मौका मिल सकता है।
💥मिथुन💥
आज सितारे आपके फेवर में नहीं है, ऐसे में किसी से उलझने का प्रयास ना कीजिए, वाणी पर संयम रखिए। आर्थिक रूप से दिन सही है।
💥कर्क💥
आज आप जो भी काम करेंगे आपको सफलता मिलेगी, जिससे मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। कुल मिलाकर जिंदगी आपको अच्छा सरप्राइज देने वाली है।
💥सिंह💥
आज का दिन रिलैक्स वाला रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचे। पत्नी और बच्चे के साथ टाइम व्यतीत करें,आप खुश रहेंगे और भविष्य की प्लानिंग करने वाले हैं।
💥कन्या💥
किसी के बहकावे ना आएं, किसी से भी अपने सीक्रेट शेयर ना करें। आप अपनी बुद्धि-विवेक का प्रयोग करें और किसी पर भरोसा ना करें वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं।
💥तुला💥
आज का दिन काफी काम-धाम वाला रहेगा लेकिन आप पर गणेश जी कि विशेष कृपा है , जिसके चलते आप हर चुनौती का सामना कर लेंगे।
💥वृश्चिक💥
अपनी हेल्थ का विशेष ख्याल रखें, बाहर का खाने-पीने से बचे। बच्चों के स्वास्थ्य और करियर को लेकर चिंता में ही रहेंगे लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं, बप्पा सब अच्छा करेंगे।
💥धनु💥
जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं इसलिए निराश मत होइए, किसी की निंदा से दुखी मत होइए, मन लगाकर काम कीजिए, सफलता आपके कदम चूमेगी।
💥मकर💥
आज का दिन आपलोगों के लिए नई खुशियां लेकर आएगा। पैसे का फायदा होगा, किसी अपने के आने से काफी खुशी मिलेगी। सफलता भरा दिन है आप सभी जातकों के लिए।
💥कुंभ💥
आज का दिन काफी रोमांच भरा रहने वाला है। खुद पर भरोसा रखें, आर्थिक रूप से दिन सुखद है। बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा है।
💥मीन💥
आज आप अपनी हेल्थ को लेकर काफी परेशान रहेंगे लेकिन आप चिंता ना कीजिए। वैसे आपको काम में सफलता हासिल होगी। घर में मांगलिक काम की आहट हो सकती है। 🕉🕉🕉
💢आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते है.💢