आज छात्र संगठनों ने किया झारखंड बंद, 71 मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त

जमशेदपुर : झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन का नियोजन नीति के विरोध में आंदोलन जारी है। आज झारखंड बंद किया गया है लेकिन इस बंदी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने 71 मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए हैं।
18 अप्रैल की शाम मशाल जुलूस निकालकर स्टूडेंट यूनियन ने किया था बंद का ऐलान।
माहौल की गर्माहट को देखते हुए सिविल सर्जन को चिकित्सक दल व आवश्यक उपकरणों के साथ एंबुलेंस तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। 12 सुपर जोनल दंडाधिकारी, 59 दंड अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सैकड़ों जवान प्रतिनियुक्त किए गए हैं।