June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

आज छठ पर्व के दूसरे दिन “खरना” के अवसर पर जाने छठ पर्व एवं खरना में किन नियमों का किया जाता है पालन

1 min read

न्यूज़ टेल/डेस्क: आज छठ पर्व के दूसरे दिन खरना किया जाता है। खरना में छठ व्रती इसमें दिनभर व्रत रखकर रात में प्रसाद ग्रहण करते हैं। खरना में गुड़ और चावल की खीर बनाकर भोग लगाया जाता है। इस प्रसाद का खास महत्व इसलिए होता है क्योंकि खरना का प्रसाद आम की लकड़ी और मिट्टी के चूल्हे बनता है।

इस दिन प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रत करने वाला व्यक्ति डूबते सूर्य को अर्घ्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करता है। यह व्रत 36 घंटे का होता है। इसमें शुद्धिकरण केवल तन न होकर बल्कि मन का भी होता है।

प्रसाद
खरना प्रसाद बनाने में ही नहीं बल्कि ग्रहण करते समय भी नियम का ध्यान रखना होता है। खरना के दिन व्रत रखने वाला व्यक्ति प्रसाद ग्रहण करता है, तो घर के सभी सदस्य शांत रहते हैं और कोई शोर नहीं करता, क्योंकि शोर होने के बाद व्रती प्रसाद खाना बंद कर देता है। व्रत करने वाला सबसे पहले प्रसाद ग्रहण करता है, उसके बाद ही घर के सभी सदस्य प्रसाद ग्रहण करते हैं।

इन नियमों का करें पालन
छठ पूजा के व्रत की शुरुआत करते समय ध्यान रखें कि प्रसाद बनाते समय भी आप पवित्र हों। प्रसाद बनाते समय बीच में कुछ न खाएं।सूर्य भगवान को अर्ध्य देने वाला पात्र तांबे या पीतल का हो। व्रत रख रही महिलाएं फर्श पर दरी या चादर बिछाकर सोएं। छठ पूजा का प्रसाद चूल्हे पर बनाएं और इसे ऐसी जगह पर बनाएं जहां रोजाना का खाना न बनता हो। छठ पूजा के दौरान घर में झगड़ा न करें। वरना छठी माता नाराज हो सकती हैं। सूर्य को अर्ध्य दिए बिना कुछ नहीं खाएं-पिएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.