आज सीएम आवास घेराव करेंगे छात्र, नियोजन नीति के खिलाफ विरोध जारी, 19 को झारखंड बंद का ऐलान

रांची/ न्यूज़ टेल : पिछले कुछ महीनों से नियोजन नीति के खिलाफ युवाओं का रोष देखा जा रहा है। “60 : 40 नाय चलतो ” के नारे के साथ स्टूडेंट यूनियन कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन।
इसी के विरोध में राज्य के छात्र संगठन आज रांची में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। मंगलवार को जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। और 19 अप्रैल को झारखंड बंद रहेगा। झारखंड स्टूडेंट यूनियन ने इसकी घोषणा की है।