February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

जेठ की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

1 min read

जमशेदपुर : जेठ की प्रताड़ना से तंग आकर रविवार को साकची मोहम्डन लाइन की एक महिला ने मानगो पुल पर से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला का गतिविधियों को देखकर कुछ लोग महिला की तरफ दौड़ा और किसी तरह से उसे बचा लिया। महिला का कहना है कि उसका जेठ उसे प्रताड़ित कर रहा है। जमीन-जायदाद सबकुछ वह हड़पकर गया है। रविवार को इसी बात को लेकर पहले जेठ ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसके साथ मारपीट की। प्रताड़ना से तंग आकर ही उसने रविवार की दोपहर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल मामला थाने तक पहुंचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.