July 3, 2025

NEWS TEL

NEWS

सड़क दुर्घटना में 2 महिला समेत तीन घायल

1 min read

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसांवा जिला के चांडिल थानान्तर्गत चिलगु के पास सड़क दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 महिलाएं हैं। इनमें से एक की हालत काफी गंभीर है। घटना टाटा-रांची एनएच 33 पर पुलिया के गार्डवाल से एक सूमो के अनियंत्रित होकर टकराने से हुई। सुमो का आधा हिस्सा गार्डवाल पर चढ़ गया। 

जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले लोग पिकनिक मनाने के लिए चांडिल जा रहे थे। इस बीच चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु भुईयाडीह पुलिया पर एक तेल टैंकर को बचाने के क्रम में टाटा सुमो पुलिया के गार्डवाल के बीचो बीच चढ़ गया। इस घटना में सूमो में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.