February 4, 2026

NEWS TEL

NEWS

तीन दिवसीय ‘रेडियंट झारखंड 2.0’ मेगा प्रदर्शनी का समापन, 10 हजार से अधिक लोग हुए लाभांवित

1 min read

जमशेदपुर:विज्वल मिथ्स एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया जीएमसीएलसी–160 के संयुक्त तत्वावधान में शहर के होटल रमाडा में आयोजित तीन दिवसीय ‘रेडियंट झारखंड 2.0’ मेगा प्रदर्शनी का शनिवार को सफल समापन हो गया। इस ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी से 10 हजार से अधिक लोग लाभांवित हुए। समापन समारोह में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, समाजसेवी सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, आईसीएमआर के वैज्ञानिक पीके त्रिपाठी, डॉ. के गोपाल कृष्णा, एनआईसी झारखंड स्टेट यूनिट की सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर शिवानी कोरा, सोना देवी विश्वविद्यालय के चांसलर प्रभाकर सिंह, आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार तिवारी एवं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की प्राचार्या रंजीता गांधी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत विज्वल मिथ्स के डायरेक्टर वनीस गुप्ता एवं प्रोजेक्ट हेड किंजल गांधी ने किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे छात्रों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के स्टॉल के माध्यम से विकसित भारत की झलक देखने को मिली और छात्रों को नए-नए इनोवेशन की जानकारी मिली, वहीं आम लोग सरकारी योजनाओं से अवगत हुए। उन्होंने सांसद बिद्युत बरण महतो के मार्गदर्शन में आयोजन को सफल बताते हुए आयोजक संस्था एवं प्रतिभागी संस्थाओं की प्रशंसा की। प्रदर्शनी में शामिल बेस्ट स्टॉल के रूप में आईसीएमआर, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, एनईडीएफआई, परमाणु ऊर्जा विभाग, गुजरात स्टेट हैंडलूम एंड हैंडिक्राफ्ट्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, तमिलनाडु हॉर्टिकल्चर, नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर तथा सेंट्रल इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट सेंटर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उदय चंद्रवंशी ने किया, जबकि स्वागत संबोधन विज्वल मिथ्स की अनिशा यादव ने दिया। आयोजन को सफल बनाने में अनिशा यादव, विनोद कुमार, संतोष पवार, अमीषा सक्सेना, आदिती सक्सेना, मोहम्मद अफजल एवं दत्ता थोरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.