June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

भारत में इस शहर को माना जाता है चाय नगरी

1 min read

न्यूज़ टेल/डेस्क: (साहिल अस्थाना) चाहे दोस्तों संग समय बिताना हो या पहली बार किसी से मुलाकात करनी हो या फिर किसी अहम मुद्दे पर चर्चा करना हो इन सब के इर्द-गिर्द भारत का एक सबसे ज्यादा पसंदीदा पेय वह है चाय। भारत की अगर बात करें तो आज भारत में न केवल चाय एक पसंदीदा पेय है बल्कि एक व्यवसाय के तौर पर भी बेहद तेजी से उभरा है। न केवल भारत में टपरियों और छोटे दुकानों पर आपको चाय मिलेंगे बल्कि अब उनकी ब्रांड भी आपको विभिन्न जगहों पर देखने को मिलेंगे। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं अपने लेख में की आखिर भारत की किस नगरी को चाय नगरी कहा जाता है।

शहरों को विशेष बनाने में स्थानीय उत्पादों का अहम योगदान है। क्योंकि, उत्पादों के उत्पादन के लिए जगह की भौगोलिक स्थिति, स्रोत और वातावरण जिम्मेदार होता है। ऐसे में आपको बता दें कि असम के डिब्रूगढ़ को भारत में चाय की नगरी भी कहा जाता है।

साल 2021-22 की रिपोर्ट पर गौर करें, तो भारत का उत्तरी भाग 83 फीसदी चाय के उत्पादन के साथ चाय का सबसे बड़ा उत्पादक है। इसमें भी सबसे अधिक उत्पादन असम में होता है।

असम घाटी और कछार असम के दो उत्पादक क्षेत्र हैं। इसके बाद सबसे अधिक उत्पादन पश्चिम बंगाल में होता है।

भारत में करीब 80 फीसदी चाय का घरेलू उपोयग किया जाता है। वहीं, करीब 10 फीसदी चाय का निर्यात किया जाता है। संयुक्त अरब अमीरात, संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान, रूस, चीन, ब्रिटेन और जर्मनी भारत की चाय के प्रमुख आयातक देश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.