September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजपा के झारखंड में ये हैं स्टार प्रचारक, पढ़ें पूरी खबर, जाने किन दिग्गज नेताओं का नाम..

न्यूज़ टेल/झारखंड: झारखंड के 14 लोकसभा सीटों और गांडेय सीट पर उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भाजपा ने जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तिगड़ी के साथ 40 प्रमुख नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है। भाजपा के स्टार सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव, छतीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साई, बिहार में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का नाम स्टार प्रचारक के तौर पर जारी किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग से सहमति के बाद सूची जारी की।

झारखंड के स्टार प्रचारक

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, न्नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पद्मश्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री कड़िया मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व सांसद व लोहरदगा प्रत्याशी समीर उरांव, सांसद आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, पूर्व सांसद रवींद्र राय, दिनेशानंद गोस्वामी, बालमुकुंद सहाय, सीता सोरेन, गीता कोड़ा, विधायक अनंत ओझा, रामचंद्रचंद्रवंशी, सीपी सिंह, पार्टी के महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, रंधीर सिंह और घूरन राम का नाम स्टार प्रचारक के तौर पर जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.