June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

झारखंड में आज तेज़ हवा के साथ हो सकती है बारिश, वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी

1 min read

न्यूज़ टेल/झारखंड: झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के कुछ कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान में अगले चार दिनों तक मौसम का हाल इसी तरह से बने रहने की संभावना है। वहीं बादल छाए रहने और बारिश के कारण अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई गई है।यह स्थिति 16 अप्रैल तक बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी संभव है, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

यहां हो सकती है बारिश
रामगढ़, बोकारो, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले के कुछ हिस्से में बारिश संभव है। मौसम विभाग की ओर से इन जिलों में वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, जिससे लोगों को काफी सचेत रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.