गोविंदपुर में पानी की सप्लाई बंद होने से हाहाकार, 24 घंटे से पाइप फटा है, दो विभाग की लड़ाई में जनता परेशान
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: गोविंदपुर में विगत 24 घंटे से इस भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है जिसका मुख्य कारण सड़क निर्माण कर रही ठेका कंपनी आरके कंस्ट्रक्शन की लापरवाही का नतीजा है। आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा बार-बार सड़क निर्माण में लापरवाही बढ़ती जा रही है जिसका नतीजा है कि अभी तक चार जगह पानी का पाइप को फाड़ दिया गया है जिससे पानी की आपूर्ति बंद है ।इस भीषण गर्मी में ग्रामीण विकास विभाग एवं पेयजल विभाग मौन है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह ने कहा की पाइप फटने की सूचना विभाग को दे दी गई है मगर पेयजल विभाग के द्वारा ठेका कंपनी से मानमती कारण की बात कही जा रही है और ठेकेदार इस बात पर मौन है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।