February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-जहाँ हमारा, आम आदमी पार्टी के महानगर टीम ने तिरंगे को दी सलामी

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) इस उम्मीद के साथ कि तमाम विभाजनकारी शक्तियों को परास्त कर अपने देश की विविधताओं को हम एक सूत्र में पिरोए रखेंगे, ऐसे सपनों के साथ आज आम आदमी पार्टी की महानगर टीम अपने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार जी के नेतृत्व में बहुत ही उमंग के साथ शांति पूर्ण तरीके से 75वें गणतंत्र पर झंडोत्तोलन कर सभी देशवासियों एवं जमशेदपुर वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं दी।

इस कार्यक्रम के अतिथि झारखंड प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार जी एवं झारखंड प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदि जी थे।

अपने संबोधन में हम सबके नेता अभिषेक कुमार जी ने उन सभी महात्माओं के महानतम प्रयास का वर्णन किया जिससे हमे खुली फ़िज़ाओं में साँस लेने तथा अपने तौर-तरीकों के साथ जीने की आजादी मिली एवं हमारे संविधान ने सभी देशवासियों को न्याय, समानता, स्वतंत्रता, मानवीय गरिमा व आपसी सौहार्द जैसे मूल्य दिये हैं। हम अपने संविधान और इन मूल्यों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

देशवासियों आपको कैसा नेता चाहिए , सुशिक्षित , संवेदनशील , सर्वसमावेशी या धर्म का अफीम चटाने वाला , देश भर के शिक्षा को बर्बाद और आम आदमी से दूर करने वाला, रोजगार देने वाला या छिनने वाला , लोगों पर टैक्स का भार बढ़ाकर महंगाई बढ़ाने वाला, निर्णय आप करें, हम तो सदैव आपके आर्शीवाद के आकांक्षी है और रहेंगे।
जय संविधान जय हिंद

इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल ठाकुर, महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, विधानसभा सचिव मणि यादव, महानगर सहसचिव मनीष सिंह, महानगर सहसचिव राहुल मिश्रा, वरिष्ठ नेता हकीमुद्दीन जी, महानगर सहसचिव अफरोज जी, वरिष्ठ नेता जमशेद जी, कमलेश यादव, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह ज़खमी, राजकुमार जी, महानगर महिला अध्यक्ष अंजना सिंह, महानगर महिला उपाध्यक्ष ममिता द्विवेदी, महिला नेता संगीता चौबे, रानी देवी, जिला मीडिया प्रभारी विप्लव जी, विधानसभा सह सचिव हेमंत द्विवेदी, अजीत सिंह एवं पार्टी के कई अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.