क्राइम : तार कंपनी के डिप्टी मैनेजर अभिजीत गुप्ता के घर लाखों कीचोरी
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र ने क्वार्टर नंबर सी 4/8 निवासी अभिजीत गुप्ता के घर पर लाखों की चोरी हो गई। घटना के वक्त अभिजीत अपने पूरे परिवार के साथ राउरकेला स्थित अपने घर गए हुए थे। पड़ोसियों से उन्हें घटना की जानकारी मिली। सूचना पाकर जब वे जमशेदपुर पहुंचे तो पाया कि उनके क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है। घर में साला सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने अलमीरा की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। अभिजीत तार कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर वे अपने परिजनों के साथ 13 अक्टूबर को राउरकेला गए हुए थे। शुक्रवार को उन्हे पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी की क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है। जब वे शुक्रवार शाम को शहर पहुंचे तो पाया की क्वार्टर में चोरी हो गई है। चोर डायमंड रिंग के अलावा सोने के गहने समेत लगभग 15 हजार नकद ले गए है। चोरी के सामानों की कीमत 5 से 7 लाख में बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि क्वार्टर की देखभाल का जिम्मा उनकी मेड जो 6 साल से उनके पास काम करती है उन्हे दिया था। इसके अलावा बाहर जाने की जानकारी खाना बनाने वाले को थी। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही





