सरायकेला राजद के जिला उपाध्यक्ष को समर्थकों सहित आजसू में शामिल करने में युवा अध्यक्ष हुए सफल
लोकसभा चुनाव के बाद जिले की बड़ी राजनीतिक परिवर्तन की हुई शुरुआत
न्यूज़ टेल/डेस्क: जहां एक और सिंहभुम में मोदी मैजिक पूरी तरह से विफल हो चुका था और इंडिया गठबंधन ने सिंहभुम सीट अपने कब्जे में ले लिया है, आज रांची के कांके रिंग रोड के होटल सुनैना में आयोजित आजसू केंद्रीय समिति बैठक में पहुंचे सरायकेला खरसावां जिले के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सनी सिंह ने उस समय बैठक को रोचक कर दिया। जब इंडिया गठबंधन की सबसे महत्वपूर्ण पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के सरायकेला खरसावां जिला उपाध्यक्ष एवं उनके समर्थकों को आजसू पार्टी में शामिल करवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम लिया। जिसके लिए उन्होंने जिले में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सनी सिंह की राजनीतिक गतिविधियों से युवाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित माना एवं आजसू पार्टी के विचारों और केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश महतो जी के कार्यशैली से अपने आप को प्रभावित बताया है।
आयोजित कार्यक्रम में आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो जी के द्वारा सभी नए सदस्यों को आजसू का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गिरिडिह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी ,गोमियाविधायक लंबोदर महतो जी , मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ,पूर्व मंत्री सह केन्द्रीय प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस , पूर्व विधायक कुशवाहा शिव पूजन मेहता, पूर्व विधायक गणेश गंजू,केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो , केन्द्रीय महासचिव रविशंकर मौर्या ,केन्द्रीय सचिव जितेन्द्र सिंह ,केन्द्रीय सचिव जसबीर सिंह ,केन्द्रीय कोषाध्यक्ष नंदू पटेल ,यूथ आजसू प्रदेश संयोजक सह कोल्हान प्रभारी मौजूद रहे। बताया गया है कि केन्द्रीय समिति के बैठक में सभी केन्द्रीय एवम् जिला पदीधिकारिगणो ने भाग लिया । जहां आजू सुप्रीमो एवं तमाम केंद्रीय स्तर के सदस्यों ने सरायकेला खरसाल के युवा जिला अध्यक्ष को साधुवाद एवं बधाई दिया है, जो उन्होंने बताया है कि यह श्री सनी सिंह के राजनीतिक जीवन कि एक बड़ी सफलता है। दूसरी ओर सरायकेला खरसावां के युवा आजसू जिला अध्यक्ष सनी सिंह ने सभी अभिभावक तुल्य सदस्यों एवं आजसू सुप्रीमो का आभार प्रकट करते हुए बताया है कि पूरे झारखंड में युवाओं के लिए अगर कोई पार्टी है तो वह सिर्फ और सिर्फ आजसू है। उन्होंने तमाम युवाओं से अपील की है कि राजनीति में हिस्सा लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग आजसू का ही दमन थामें। रजत से आए सदस्यों में चंदन सिंह के अलावा गौरव मिश्रा, गोलू यादव, अरमान सिंह,प्रेम पांडे एवं धनवीर सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।