June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

11 मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, घर में पति और बेटा दोनों थे मौजूद…जानें क्या है मामला!

न्यूज़ टेल डेस्क : ग्रेनो वेस्ट की निराला स्टेट सोसाइटी में एक महिला ने शनिवार को 11वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। महिला फ्लैट की बालकनी से कूदी थी। महिला की पहचान प्रतिभा (55) के रुप में हुई है। उनके पति राजीव यादव है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रतीभा ने जब सुसाइड किया तो घर में पति राजीव और उनका बेटा रोहन मौजूद थे। लेकिन वह दूसरे कमरे में थे। शोर मचने पर वह नीचे गए तो देखा तो प्रतीभा बुरी तरह से जख्मी हालत में थी। उनको फौरान अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रतीभा के पति राजीव यादव इंडियन डिफेन्स सर्विस से डायरेक्टर के पद से 2 साल पहले रिटायर्ड हो चुके है। वे अब घर पर ही रहते है। वहीं पत्नी हाउस वाइफ थी। उन्होंने बताया कि प्रतिभा का 2015 से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। वह बीमार तो थी लेकिन अब उनकी हालत में सुधार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.