June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

महिला कॉन्स्टेबल सहित पुरे परिवार की हत्या, घर में थी लाश बाहर से लगा था ताला…जाने पूरा मामला !

1 min read

झारखंड: जमशेदपुर में एकबार फिर पुलिस अपराधियों के निशाने पर है। कल यानि बुधवार को रांची में महिला दारोगा संध्या टोपनो की हत्या के बाद अब जमशेदपुर में महिला कांस्टेबल की हत्या कर दी है। महिला कॉन्स्टेबल सविता अपनी मां और बेटी के साथ रहती थीं। घर से तीनों की लाश बरामद हुई है।
घटना गुरुवार देर रात गोलमुरी पुलिस लाइन की है। जहां सविता हेंब्रम (30) उसकी मां लखिया मुर्मू (70) और सविता की बेटी गीता हेंब्रम साथ- साथ रहती थीं। सविता दो दिनों से ऑफिस नहीं आ रही थी। जबकि घर के बाहर ताला लगा हुआ था। बताया जाता है फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोस के पुलिसकर्मी ने गुरुवार रात को मेजर धर्मेंद्र कुमार को सूचना दी।

ट्रिपल मर्डर की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस की टीम, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने मुआयना किया है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इसके अलावा डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी लगा दिया गया है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इस मामले की पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। सविता को नौकरी उसके पति की मौत के बाद अनुकंपा पर मिली थी। सविता के पति कैलाश हेंब्रम की मौत जादूगोड़ा में नक्सलियों के हमले में हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.