June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

अंतराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से झारखण्ड के जमशेदपुर में होगी शिव महापुराण की कथा

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) श्री त्रिकालदर्शी सेवा समिति की ओर से 05 फरवरी से 09 फरवरी 2024 तक डोबो में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंडित प्रदीप जी मिश्रा (सीहोर, मध्य प्रदेश) वाले कथावाचक करेंगे। कथा प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक किया जायेगा। प्रतिदिन कथा के साथ-साथ आरती व भजन का भी आयोजन किया जायेगा। इसकी तैयारी काम जोर-शोर से चल रहा है।

समिति के सदस्य शशांक शेखर,रंजीता कुमारी वर्मा, विजेन्द्र सिंह व ब्रजेश कुमार सहित अन्य सदस्य इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है। समिति के शशांक शेखर ने बताया कि कथा के लिए 1,80,000 वर्ग फीट का पंडाल जमशेदपुर के डोबो क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है। साथ ही बाहर से आये श्रोतागण के ठहरने की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था व पेयजल की व्यवस्था भी की जा रही है। कथा के दौरान हर दिन भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा, जिसके लिए लगभग 200 कारीगरों के झारखण्ड व अन्य क्षेत्रों से बुलाया जा रहा है। कथा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बाहर से लगभग 100 सेवा दल की टीम के अलावा लगभग 600 वालंटियर को लगाया जायेगा। इस सिलसिले में अबतक लगभग 200 वालंटियर को पहचान पत्र निर्गत किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, जिला प्रशासन पदाधिकारी व समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रण भेजा जायेगा।

इसके अलावा 07 जनवरी को बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में संध्या 04 बजे से जमशेदपुर महानगर के सभी धार्मिक संस्थाओं के साथ धर्म गोष्ठी का आयोजन कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी धार्मिक संस्थाओं से सुझाव लिया जायेगा व उनको भी इस कार्यक्रम में जोड़ा जायेगा।

कार्यक्रम की शुरूआत तीन फरवरी को कलश यात्रा के साथ की जायेगी। कलश यात्रा सोनारी, दोमुहानी स्थित शिव मंदिर से कथास्थल तक जायेगी। कलश यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। कथा आयोजन का आस्था चैनल पर लाईव टेलिकास्ट किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभा रहे टाटा संदीप, सुरेश कुमार , लोचन मंगोटिया, उमेश खिरवाल, संगीता वर्मा , आनंद कुमार , बिनोद गुप्ता, राहुल कुमार , बिपिन गुप्ता, सुरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.