ऐश्वर्या राय और सलमान खान के ब्रेकअप की असली वजह आई सामने, फैंस हुए हैरान!
1 min read
बॉलीवुड:सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी ने एक समय फैंस को काफी आकर्षित किया था। दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन अचानक उनके ब्रेकअप ने सबको चौंका दिया। सालों बाद, उनके अलग होने की असली वजह सामने आई है, जिससे फैंस एक बार फिर सलमान के लिए भावुक हो गए हैं।

जाने -माने पत्रकार हनीफ जावेरी ने ‘मेरी सहेली’ से बातचीत में खुलासा किया कि सलमान और ऐश्वर्या शादी करना चाहते थे, लेकिन ऐश्वर्या के परिवार को सलमान का अतीत पसंद नहीं था। सोमी अली और संगीता बिजलानी जैसी एक्ट्रेसेज़ से सलमान के अफेयर की खबरों ने ऐश्वर्या के माता-पिता को चिंतित कर दिया था। उन्हें लगा कि सलमान उनकी बेटी के लिए सही जीवनसाथी नहीं होंगे।

हनीफ जावेरी के मुताबिक, सलमान खान चाहते थे कि ऐश्वर्या जल्द शादी करके सेटल हो जाएं, लेकिन ऐश्वर्या उस समय अपने करियर के पीक पर थीं और उन्होंने अपने प्रोफेशन पर ध्यान देना सही समझा। दोनों के बीच इसी बात को लेकर अनबन शुरू हो गई। एक घटना ने इस रिश्ते को और भी खराब कर दिया जब सलमान गुस्से में ऐश्वर्या की बिल्डिंग में जाकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस घटना ने ऐश्वर्या को इतना आहत किया कि उन्होंने सलमान से अलग होने का फैसला ले लिया।

खास बात यह भी सामने आई कि ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय के रिश्ते की खबरें भी झूठी थीं। हनीफ ने बताया कि विवेक ने हमेशा यह दिखाने की कोशिश की कि ऐश्वर्या उन्हें प्यार करती हैं, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं था। ऐश्वर्या के दिल में सिर्फ सलमान खान ही थे।

सालों बाद इस बड़े खुलासे से फैंस हैरान हैं और सलमान खान के प्रति सहानुभूति भी जता रहे हैं। ऐश्वर्या और सलमान की प्रेम कहानी अधूरी रह गई, लेकिन यह रिश्ता आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।