June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

‘जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता’: सुप्रिया श्रीनेत ने निशिकांत दुबे पर पलटवार करते हुए 1991 के भारत-पाक समझौते की दी जानकारी

1 min read


न्यूज़टेल डेस्क:कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सोशल मीडिया पोस्ट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दुबे द्वारा राहुल गांधी को घेरने की कोशिश दरअसल उनके अपने अज्ञान को उजागर करती है। सुप्रिया ने स्पष्ट किया कि 6 मार्च 1991 को राजीव गांधी ने चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस ले लिया था, और जिस भारत-पाक समझौते का जिक्र किया जा रहा है, वह अप्रैल 1991 में शांति प्रयासों के तहत हुआ था, न कि कोई सैन्य समझौता


सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी बताया कि जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ और भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, तब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने भाजपा पर मनगढ़ंत कहानियां बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता और भाजपा सांसदों की बयानबाज़ी सिर्फ उनकी नासमझी को उजागर करती है।


कांग्रेस नेता अभय दुबे ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी सैन्य कार्रवाई की जानकारी पाकिस्तान को क्यों दी गई? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने न केवल देश बल्कि सेना के साथ भी धोखा किया है। वहीं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर दावा किया था कि यह समझौता कांग्रेस समर्थित सरकार द्वारा 1991 में किया गया था और इसे देशद्रोह बताना अनुचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.