September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

5G आने से पहले बढ़ सकता है 4G का दाम, देश में 5G सर्विसेज का काउंटडाउन हो गया शुरू..!

1 min read

न्यूज़ टेल डेस्क : देश में 5G टेलीकॉम सर्विसेज शुरू होने से पहले 4G के टैरिफ में बढ़ोतरी की जा सकती है। क्रिसिल रेटिंग्स, नोमुरा और गोल्डमैन साक्स का अनुमान है कि 2022 में कंपनियां 30% तक टैरिफ बढ़ाएंगी। इसके बाद 5G के लिए प्रीमियम टैरिफ वसूलेंगी।

सोमवार को खत्म 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में 1.5 लाख करोड़ रुपए की बोलियां लगाई गईं। 5G स्पेक्ट्रम में बड़े निवेश को देखते हुए क्रिसिल रेटिंग्स का अनुमान है कि कंपनियां 5G सेवाओं के लिए अलग-अलग दाम वसूलेंगी।

क्रिसिल के मुताबिक, 5G सर्विसेज का इस्तेमाल 4G टैरिफ के ऊपर प्रीमियम पर निर्भर करेगा। इसीलिए यह पक्का करने के लिए कि लोग बड़े पैमाने पर 5G अपनाएं, कंपनियां 4G सेवाओं का टैरिफ बढ़ा सकती हैं। नोमुरा ग्लोबल मार्केट रिसर्च का भी अनुमान है कि कंपनियां 1.5GB प्रति दिन वाले 4G प्लान्स के टैरिफ पर 30% तक प्रीमियम वसूल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.