जमशेदपुर के शिक्षक को शिक्षक दिवस के दिन भारत के राष्ट्रपति करेंगे पुरष्कृत
जमशेदपुर : एक शिक्षक को शिक्षक दिवस के दिन भारत के राष्पति करेंगे पुरष्कृत। स्कूल के प्रचार्या सहित परिजनों में खुशी की लहर । शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा छात्रों को मिली सफलता ही हमे दिला रहा है सम्मान। खेल में बच्चों को गणित सिखाने और किताबो को छोड़ माचिस के डब्बो,ग्लास और दिनचर्या में इस्तमाल होने वाली सामानों से छात्रों को पढ़ा सरकारी पदों पर पहुचाने वाले शिक्षक मनोज कुमार सिंह को झारखंड का बेस्ट शिक्षक मान राष्पति करेंगे पुरष्कृत। तीन दशक से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षक आज काभी खुश है जो आज जमशेदपुर के हिंदुस्तान मित्र मंडल स्कूल में एक गणित के शिक्षक के रूप में पदस्थापित है । जिनका विशेषता देख आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे। देखिए कैसे बच्चों को उनका गणित का बिषय पढ़ाने के लिए मैदान में ले जा कर उनसे ही अपने अंदाज में करवाते है। जिन विशेषताओं को देख इस बार उन्हें सफलता मिली और वह झारखंड का इकलौता शिक्षक है जो शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे। शिक्षक मनोज जी बताते है कैसे वह बच्चों को तालीम देते है और वह आज कितने खुश है जो बताते है उनके मेहनत के पसीने में छात्रों को मिली सफलतायो का देन है कि उनको राष्पति भवन से निमंत्रण आया ।
वही इस विद्यालय के प्रधानध्यापक बताते है ऐसे शिक्षक जिस स्कूल हो उस स्कूल का नाम पहचान हमेसा बना रहेगा इसके साथ स्कूल के तमाम लोग काफी उत्साहित है।