November 3, 2025

NEWS TEL

NEWS

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की नीति निर्माण व समीक्षा बैठक संपन्न।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले की संयुक्त नीति निर्माण सह समीक्षा बैठक का आयोजन जमशेदपुर के जीपी स्लोप क्लब, कदमा में किया गया। इस बैठक में पार्टी को मज़बूत करने, विचारधारा को घर-घर पहुँचाने और नए सदस्यों को जोड़ने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में शमीम अकरम को पूर्वी सिंहभूम का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा का गर्मजोशी से हुआ स्वागत
उत्तर प्रदेश के नगीना दौरे से लौटने के बाद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा का स्वागत पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। उन्हें भारतीय संविधान की प्रस्तावना भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को और मज़बूती देने पर ज़ोर दिया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी
बैठक में कोल्हान प्रभारी दिनेश गौतम, प्रदेश प्रवक्ता शाहिद रज़ा, प्रदेश सचिव जिब्रान आज़ाद, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष खालिद परवेज़, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष एजाज अहमद, जिला प्रभारी मोहम्मद फैयाज आलम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की रणनीतियों और क्षेत्रीय विस्तार पर विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.