February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

बदल रहे हैं गांव के लोग बैठक करके कर रहे हैं साप्ताहिक हाट बंद करने की अपील

1 min read

जमशेदपुर : कोरोना को लेकर झारखंड सरकार की ओर से नया गाइड-लाइन आने के बाद शहर के लोग तो जागरूक हो जाते हैं, लेकिन गांव के लोगों को थोड़ा जागने में समय जरूर लगता है। अब गांव के लोग भी जागरूक होने लगे हैं। इसको लेकर गांव के शिक्षित लोग गांवों में बैठक करके साप्ताहिक हाट को बंद करने की भी अपील कर रहे हैं। इसको लेकर कई गांवों में बैठक का भी आयोजन किया गया है। गोविंदपुर और सुंदरनगर में लगने वाले साप्ताहिक हाट को भी बंद करने की घोषणा कर दी गयी है। इसी तरह से पश्चिमी सिंहभूम में लगने वाले साप्ताहिक हाटों को भी बंद करने की अपील वहां के लोग कर रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने बैठक भी की है. इधर सरायकेला-खरसावां जिले में भी इसको लेकर गांव के लोगों ने बैठक की है। इसके लिए वे पुलिस प्रशासन से भी सहयोग करने की मांग कर रहे हैं। साप्ताहिक हाटों को बंद कर दिये जाने के कारण गांव के लोगों को भारी परेशानी होगी। उन्हें सामानों की खरीदारी करने के लिए शहर की तरफ आना पड़ेगा, लेकिन गांव के लोग इसके लिए भी तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.