आपसी रंजिश में 30 वर्षीय बिंदु सुंडी नामक युवक की हत्या, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
1 min readसरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में आपसी रंजिश में 30 वर्षीय बिंदु सुंडी नामक युवक की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है. घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इनमें एक मृतक का छोटा भाई भी शामिल है. घायलों का नाम मिंटू बेलगंडी और बाबू सुंडी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि युधिष्ठिर, राजा और जयराम नामक सादर भाइयों ने बीती रात 10:30 बजे अचानक उस वक्त हमला बोल दिया जब मृतक अपने मामा के घर पर था. हमलावरों ने तलवार से अचानक हमला कर दिया. घटना के बाद बस्ती में सनसनी फैल गई पूरे घर पर खून के छींटों को देखकर साफ समझा जा सकता है, कि हत्यारों ने कितनी बेरहमी से उक्त हत्याकांड को अंजाम दिया है. उधर मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी हेड क्वार्टर एवं आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं घटना के बाद आक्रोशित बस्ती वासी आदित्यपुर थाना पहुंचे और हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया. हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.