झारखंड में लगातार गिर रहा पारा, 20 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड, बारिश की भी संभवनाएं
1 min read
राँची : झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह से ही कनकनी बढ़ गयी है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड ज्यादा लग रही है। झारखंड की राजधानी समेत अन्य जिलों का पारा लगातार गिरा रहा है। लेकिन अभी और अधिक ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 20-21 दिसंबर से तापमान और कम होगा। वहीं ठंड बढ़ते ही कई इलाकों में धुंध और कोहरे छाये रहेंगे। कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना
हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे उत्तर और पूर्वी भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ा है। तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आयी है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।