November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

समाजसेवी संगठन “ग्लोइंग स्काई फाउंडेशन” की ओर से सीतारामडेरा के तुरी समाज के बच्चों को तिरंगा के महत्व को समझाया गया और उन्हें प्लास्टिक का तिरंगा इस्तेमाल न करने के लिए बताया गया, संगठन की अध्यक्षा अरुणिमा हुई ने बच्चों को भाषण देकर तिरंगा के सम्मान के प्रति किया जागरूक

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: ( साहिल अस्थाना ) आज दिनांक 13.08.2023 रविवार को समाजसेवी संगठन ग्लोइंग स्काई फाउंडेशन की ओर से सीतारामडेरा के तुरी समाज के बच्चों को तिरंगा के महत्व को समझाया गया और उन्हें प्लास्टिक का तिरंगा इस्तेमाल न करने के लिए बताया गया।

संगठन की अध्यक्ष अरुणिमा हुई ने बच्चों को भाषण देकर तिरंगा के सम्मान के प्रति जागरूक किया और उन्हें बताया की राह चलते अगर किसी को कोई तिरंगा जमीन पर गिरे दिखे तो तुरंत उसे उठा लें।

इसके साथ ही संगठन की सदस्य सुजाता सिंह ने अपने पूर्व भारतीय फुटबाल खिलाड़ी होने का अनुभव साझा करते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

तूरी समाज के मुखिया लक्ष्मी नारायण प्रसाद, हेम नारायण, व मुंडा समाज के मुखिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।

फाउंडेशन की अध्यक्ष अरुणिमा हुई और सदस्य सुजाता सिंह के द्वारा कार्यक्रम का सफल समापन बच्चों के बीच तिरंगा, चॉकलेट और जूस बांटकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.