November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

मुस्कान की ठगी का अंदाज बड़ा ही कातिलाना है, प्रेमभरी बातों में फंसाकर लगभग 50 लोगों को लगा चुकी है लाखों का चूना

1 min read

सहारनपुर। अचानक मोबाइल पर आए किसी लड़की के कॉल को टाइम पास करने के इरादे से बात करना आपकों महंगा पड़ सकता है। क्योंकि जो खबर आप पढ़ने जा रहे है, वह खबर एक ऐसी ही प्यारी और खतरनाक लड़की की हैं जो बड़े लोगों के फोन पर पहले मिस काल मारती फिर काल करके मिठी—मिठी बातों में फंसाकर अपने हुस्न का दीदार कराती और​ सुनसान इलाके में बुलाकर अश्लील वीडियो बनाकर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लेती है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुस्कान नामक इस हसीना अब तक 49 लोगों को अपने जाल में फंसाया। उसका टारगेट आम आदमी या कॉलेज के लड़के नहीं बल्कि बिजनेसमैन, डॉक्टर और प्रोफेशनल्स लोग होते है। काशी से दो साल पहले सहारनपुर आई मुस्कान ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सएप को लोगों तक पहुंचने का ज़रिया बनाया। खूबसूरत चेहरे से वो लोगों को फंसा रही थी। इसके लिए उसने एक गैंग बना ली। लोगों को पहले मिलने के बहाने बुलाया जाता था। एक बार शख्स मुस्कान के जाल में फंसा। तो अश्लील फोटो और वीडियो के सहारे वो लाखों रुपए देने के लिए मजबूर कर दिया जाता था।

गिरोह में 6 लोग है शामिल..
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काशी के गोला घाट रामनगर भीटी की रहने वाली मुस्कान सहारनपुर आने के बाद ब्लैकमेलिंग के धंधे में आ गई। उसके गिरोह में 6 लोग शामिल हैं। इसमें 2 लड़कियां शामिल हैं। जो नेट से मिले नंबरों के जरिए लोगों को प्यार के जाल में फंसा रही थीं। सहारनपुर से शुरू हुआ इनका रैकेट 4 माह में ही मुजफ्फरनगर, शामली, नजीबाबाद, बिजनौर, मेरठ व मुरादाबाद सहित कई शहरों तक पहुंच गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अब तक 49 से ज्यादा लोगों को शिकार बनाया जा चुका है। जिनसे लाखों ऐंठे जा चुके हैं।

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी…
एक प्रॉपर्टी डीलर ने SSP को तहरीर दी। जिसमें बताया था कि उसके बेटे को एक युवती ने जिम में अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद पैसों की मांग करने लगी। पूरी न करने पर अश्लील वीडियो अपलोड करने की धमकी दी, जिससे उसका बेटा डर गया। बेटे ने सारी बात अपने पिता को बताई।बेटे ने बताया कि उसे एक युवती जिम में मिली थी। फिर मेलजोल बढ़ाने लगी। एकांत जगह पर बुलाया। यहां पर मुझ से कहा कि शर्ट उतारो। इसके बाद मेरी कई आपत्तिजनक हालत में फोटो खींच ली। इसके बाद कॉल पर 8 लाख रुपए मांगे। थोड़े पैसे दे भी दिए थे।

ऐसे खुला ठगी के खेल का राज…
इसके बाद मुस्कान की गैंग ने 25 नवंबर 2020 को थाना मंडी में एक प्रॉपर्टी डीलर को प्रेम जाल में फंसाया था। उससे पैसों की मांग की। मांग पूरी न करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। लेकिन, प्रॉपर्टी डीलर झांसे में नहीं आया। पुलिस की मिलीभगत से प्रॉपर्टी डीलर पर रेप का मुकदमा करा दिया। जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलर भी सामने आ गया। उसने भी रंगदारी और हनीट्रैप का केस कराया। हालांकि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवती को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, हल्की धाराओं में चालान किया था तो बाहर से ही जमानत मिल गई। 23 जून 2022 को भी मुस्कान को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई।

इस तरह से चला रही गैंग..
मुस्कान की गैंग में आलिया, उसका पति शहजादा और मनव्वर हैं। उनका काम इंटरनेट की मदद से नए-नए लोगों के नंबर ढूंढना है। ताकि उन्हें हनीट्रैप में फंसाया जा सके। पुलिस रिकॉर्ड में शंकलापुरी के शहजाद, आर्यनगर के नरेंद्र, खाताखेड़ी के अकबर, पिकी गांव के सुभाष, ग्रीन सिटी के ताहिर, मुकव्विल, नदीम और जुलफान को अपना शिकार बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.