आपसी नोंक-झोंक में पोते ने ली दादी की जान, लोगों ने रस्सियों से बांधा….!
1 min read
झारखंड : मामूली नोंक-झोंक के दौरान एक पोते ने अपनी दादी की गला दबा कर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार की रात दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र में बरमासा गांव में हुई। बुधवार की सुबह जब लोगों को घटना की झानकारी मिली तो लोग आक्रोशित हो गए।
आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारोपी युवक बली मंडल को पकड़कर रस्सियों से बांध दिया जिसे बाद में पुलिस के पहुंचने पर सौंप दिया गया। तालझारी थाना प्रभारी मामले की छानबीन में जुटे हैं।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय उत्तम मंडल की पत्नी लावा देवी (65) अपने गांव बरमासा में पौत्र बली मंडल के साथ अपने पुराने आवास में रहती थी।
मंगलवार की रात दादी और पोते में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पौत्र बली मंडल आवेश में आ कर अपनी ही दादी की गला दबा कर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों को लावा देवी की हत्या की जानकारी मिली तो लोग आक्रोशित हो कर आरोपी पोते बली मंडल को पकड़ा। उसे रस्सियों से बांधकर रखा गया। पुलिस के पहुंचने पर उसे पुलिस के हवाले किया गया।