June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

चारधाम यात्रा-2025 का हुआ भव्य शुभारंभ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क:अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उत्तराखंड में श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए, जिसके साथ ही चारधाम यात्रा-2025 का शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरुआत की और यमुनोत्री धाम में आरती की। उन्होंने यात्रा को एक पर्व बताया और कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों के चलते राज्य में तीर्थयात्रा में बढ़ोतरी देखी जा रही है। यमुना घाट आपदा के बाद नुकसान का आकलन करने के लिए हेलीकॉप्टर से निरीक्षण की योजना भी बनाई गई है।

स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर प्रजापति नटियाल ने जानकारी दी कि अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप से यात्रा के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गया है। दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और विदेशी यात्रियों के लिए विशेष पंजीकरण काउंटर स्थापित किए गए हैं, साथ ही 20 निशुल्क काउंटर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.