रोजगार के नाम पर युवाओं को सरकार धोखा दे रही है : दीपक प्रकाश
1 min readराँची : भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रोजगार के नाम पर युवाओं को सरकार धोखा दे रही है। इस सिलसिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रांची के बिरसा चौक में आज घड़ा फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार से कई गंभीर सवाल किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से युवा वर्ग परेशान है और रोजगार तलाश में इधर-उधर भटक रहा हैं।