June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

रेप से बचने के लिए छत से कूदी छात्रा….हालत गंभीर, भाई ने बहन को बचने के लिए लोगो से मांगी मदद; 5 आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा : ओडिशा में दिल दहलाने वाली खबर सामने आई । जाजपुर जिले में रेप से बचने के लिए एक लड़की ने छत से छलांग लगा दी। लड़की की हालत गंभीर है उसे काफी चोटें आई हैं। यह घटना रविवार की है।

पुलिस के अनुसार यह बताया गया की क्योंझर के कलिंगा नगर में रविवार को भारी बारिश हो रही थी। लड़की भाई के साथ अपनी बहन के क्योंझर स्थित घर जा रही थी। जब दोनों बस से उतरे तब भी बारिश रुकी नहीं थी। वहां खड़े कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वे स्कूल में ठहर जाएं और बारिश थमने पर आगे बढ़ें। लड़की और उसका भाई राजी हो गए

रात में स्कूल लौटे आरोपी, भाई को पीटकर भगाया कुछ देर बाद 5 लोग वापस स्कूल आए। इन लोगों ने लड़की के भाई को पीटा और उसे भगा दिया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने लड़की से रेप की कोशिश की। बचने के लिए लड़की छत की ओर भागी और कूद गई। उसे गंभीर चोटें आई हैं और अभी वह हॉस्पिटल में है।

भाई की पुकार सुन स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे लड़की का भाई मदद की गुहार लगाते हुए भाग रहा था। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.