September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

झारखंड मानवाधिकार संघ की जमशेदपुर महानगर कमेटी का गठन।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: झारखंड मानवाधिकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक डिमना स्थित द लॉगिन होटल में केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें मनोज किशोर को अध्यक्ष और अखिलेश कुमार सिन्हा को सचिव बनाया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का परिचय कराना तथा संगठन के उद्देश्यों की जानकारी देना था। इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष ने मनोज किशोर को शाल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और महासचिव विकास श्रीवास्तव के स्वागत भाषण से हुई। संचालन प्रदेश कार्यालय सचिव सुजीत वर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महानगर सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा ने प्रस्तुत किया।

मनोज किशोर ने दिया मानवाधिकार संरक्षण का आश्वासन
नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज किशोर ने भारतीय संविधान में मानवाधिकार आयोग से संबंधित महत्वपूर्ण अनुच्छेदों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मानवाधिकारों की रक्षा और उनके उल्लंघन को रोकना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू ने बताया कि झारखंड मानवाधिकार संघ एक गैर-सरकारी संगठन है, जो सामाजिक न्याय, कानूनी सहायता और जनजागरूकता अभियानों पर कार्य करता है। महासचिव विकास श्रीवास्तव ने संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया और बताया कि यह राज्य का एकमात्र संगठन है जिसे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मान्यता प्राप्त है।

नवगठित कमेटी की घोषणा
नवगठित कमेटी में अवधेश गिरी को मुख्य संरक्षक, डॉ. बनिता सहाय, खेमलाल चौधरी और डॉ. एस. अख्तर को संरक्षक बनाया गया। उपाध्यक्ष के पद पर अमित गिरी, कृष्णा कर्मकार और सुनील कुमार श्रीवास्तव को चुना गया।
इसके अलावा नवीन श्रीवास्तव और शेखर सहाय को संयुक्त सचिव, संतोष कुमार सिंह को संगठन सचिव, पीयूष कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी तथा मनमोहन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। कानूनी सलाहकार के रूप में अधिवक्ता राकेश कुमार सिन्हा और अधिवक्ता राजीव गुप्ता को दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम में कोल्हान संरक्षक अविनाश सिंह राजा, हेमलाल चौधरी, विक्रम सिंह, अनमोल किशोर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.