November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर में बनी फिल्म “रात गुजर ना जाए” 15 अगस्त को होगी रिलीज।

न्यूज टेल डेस्क: जमशेदपुर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक बार फिर चर्चा में है। एम.जे.एल. इंटरप्राइजेज के बैनर तले बनी पहली फिल्म “रात गुजर ना जाए” का निर्माण पूरा हो चुका है और यह 15 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक मुखी ने किया है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में रोजारियो मिके, दुलारी सोरेन, तंशिका पटेल, दीपक कुमार और अमितेश सिंह नजर आएंगे।

संगीत, गीत और तकनीकी टीम
फिल्म का संगीत सलिल तिर्की ने दिया है, जबकि गीत अमानत अली ने लिखे हैं। गायक श्याम श्री और संगीता दुबे हैं। कोरियोग्राफी का कार्य अभिषेक मुखी ने संभाला है। रिकॉर्डिंग अमित कलिंद (म्यूजिक हार्ट स्टूडियो) में हुई, वहीं कैमरा और संपादन का कार्य एस.के. प्रमाणिक (एसके फिल्म) ने किया है।

अगली फिल्म “फंदी” में पंकज त्रिपाठी से बातचीत जारी
एम.जे.एल. इंटरप्राइजेज ने घोषणा की है कि वह जल्द अपनी अगली फिल्म “फंदी” पर काम शुरू करेगा और इसके लिए चर्चित अभिनेता पंकज त्रिपाठी को मुख्य भूमिका हेतु संपर्क किया जा रहा है। फिल्म की घोषणा के मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि आनंद बिहारी दुबे (कांग्रेस जिला अध्यक्ष) समेत रोजारियो मिके, एस.के. प्रमाणिक, अभिषेक मुखी, श्याम श्री, संगीता दुबे, तंशिका पटेल, हीरा प्रसाद, दीपक कुमार और मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.