February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

नौकरी व मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर परिजनों ने किया कंपनी गेट जाम

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टी.एस. पी.डी. एल में कार्यरत उमेश झा नामक ट्रक चालक की मौत गुरुवार को कंपनी परिसर में ही हो गई थी , उनके आश्रित को नौकरी और उचित मुआबजा दिए जाने की मांग को लेकर परिजनों ने कंपनी गेट को जाम किया। गौरतलब हो कि उमेश झा कंपनी में वर्षों से कंपनी के अंदर और बाहर ट्रक चलाते थे , और गुरुवार को जब वे कंपनी के अंदर ही थे तभी वहां उनकी मौत हो गई थी , लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें मृत अवस्था मे एमजीएम अस्पताल में छोड़कर वहां से भाग निकले , जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्हें परिजन इसपर आक्रोशित हो गए और शुक्रवार को कंपनी गेट को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया , जिसमे इंटक के नेताओं भी अपना समर्थन इन्हें दिया , परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी प्रबंधन ने अपने पलड़े को झाड़ते हुए उमेश झा को एमजीएम में मृत अवस्था मे छोड़ दिया और परिजनों को इसकी सूचना तक नही दी , जिससे कंपनी प्रबंधन शक के घेरे में आती है , इन्होंने कहा कि मृतक अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा और पत्नी को छोड़ गए हैं , जिस कारण मृतक के आश्रित को नौकरी एवं 20 लाख मुआबजा दिए जाने की मांग इन्होंने उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.