चक्रवात ‘गुलाब’ का असर आज से दिखने के आसार
1 min readराँची : झारखंड में चक्रवात ‘गुलाब’ का असर मंगलवार से दिखने के आसार हैं। हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 29-30 सितंबर तक झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने सोमवार को बताया कि झारखंड में मंगलवार से तीन दिन भारी बारिश के संकेत मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा।
