खुलासा : जमीन विवाद में चली थी गोली पुलिस ने 4 को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

राँची : राँची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में हुई 9 जून को गोलीबारी मामले में पुलिस ने 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अज्ञात अपराधियों के द्वारा 9 जून के शाम को हथियार से लैस अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमे सुनील कच्छप नाम के व्यक्ति जो गार्ड का काम करता है। उसे गोली मार दी थी जो अब भी गंभीर रूप से घायल है। पूरे मामले को लेकर राज्य पुलिस ने जब अपनी जांच की गति तेज की तो मालूम चला कि जमीन विवाद को लेकर सुनील कच्छप पर गोलीबारी हुई थी। वो भी मात्र 21.5 डिसमिल जमीन विवाद में गोली मारी गई। घटना के बाद सिटी एसपी रांची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और टीम ने छापामारी करते हुए 4 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया पूरे मामले में रांची एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी बेहद शातिर थे गोली से घायल व्यक्ति को भी जानकारी नही थी कि उससे किस लिए और किन अपराधियो के द्वारा गोली मारी गई। लेकिन राँची पुलिस की जांच में अपराधियों को संलिप्तता सामने आई और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।