लॉयर्स डिफेंस की प्रतिनिधिमंडल ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए स्वीकृति प्रदान कर ली है
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: दिनांक 6 अप्रैल 2024 को लॉयर्स डिफेंस की प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ कार्यालय में जाकर आगामी 14 अप्रैल 2024 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए स्वीकृति प्रदान कर ली है। यह कार्यक्रम धालभूम क्लब जमशेदपुर में दिनांक 14 अप्रैल 2024 को 11:00 बजे दिन से रखा जाएगा। इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, विजय कुमार सिंह, दीपक कुमार, युवराज कुमार, रविंद्र कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य कई अधिवक्ता मौजूद थे।