November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजपा के पूर्व विधायक साधु चरण महतो का निधन, पूरे प्रदेश में शोक की लहर

1 min read

जमशेदपुर : भाजपा के पूर्व विधायक साधु चरण महतो का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता के एनआर टैगोर अस्पताल में निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से ग्रसित थे. उनका पिछले कई महीनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही आदित्यपुर, जमशेदपुर, गम्हरिया और ईचागढ़ समेत पूरे क्षेत्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगो में शोक की लहर फैल गई। श्री महतो ने चर्चित ईचागढ़ विधानसभा से भाजपा की टिकट पर जीतकर अपना लोहा मनवाया था। सोमवार को ही मणिपुर से दिल्ली लौटने के क्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोलकाता जाकर विधायक साधु चरण महतो के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वाथ्य की जानकारी ली थी। इस बीच भाजपा के कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही साधु चरण महतो के आदित्यपुर के श्रीडुंगरी स्थित आवास पर लोगों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.