July 23, 2025

NEWS TEL

NEWS

दुर्घटना में घायल युवक की मौत, जन्मदिन मनाकर लौटते वक्त हुआ हादसा।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: घाटशिला के बुरूडीह डैम से जन्मदिन मनाकर लौट रहे मुसाबनी 3 नंबर एरिया निवासी कृष्णा गुप्ता (उम्र 24 वर्ष) की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH), जमशेदपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कृष्णा, श्री संजय कुमार गुप्ता के पुत्र थे।

इलाज के बाद सामने आया भारी बिल, परिवार पर टूटा आर्थिक संकट
कृष्णा के निधन के बाद परिजनों को ₹1,01,657 का अस्पताल बिल थमाया गया, जो उनके लिए भारी आर्थिक बोझ बन गया। इस कठिन समय में झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने यह जानकारी झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को दी और मदद की गुहार लगाई।

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर माफ हुआ ₹1 लाख से अधिक का अस्पताल बिल
पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने इस मामले में तुरंत संवेदनशीलता दिखाई और टाटा मेन हॉस्पिटल प्रबंधन से संपर्क कर मानवीय आधार पर बिल माफ करने की अपील की। उनके प्रयासों से अस्पताल प्रबंधन ने पूरा ₹1,01,657 का बिल माफ कर दिया। इस सहयोग के लिए कृष्णा गुप्ता के परिजनों ने श्री कुणाल षाड़ंगी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.