June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

निशिकांत दुबे का विवादित बयान: बोले- “आजकल कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब जरूरत पड़ जाए”

1 min read

झारखंड:झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे का सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों चर्चा में है। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “आजकल कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब जरूरत पड़ जाए।” उन्होंने कलमा की पूरी पंक्ति भी शेयर की, जिससे उनके इस बयान पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

दरअसल, पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। हमलावरों ने कई पर्यटकों को पहले कलमा पढ़ने के लिए कहा था और जो नहीं पढ़ पाए, उन्हें गोली मार दी गई। इसी संदर्भ में निशिकांत दुबे का यह बयान सामने आया है। उन्होंने लिखा, “अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरीक लहू व अशहदु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु”, और फिर टिप्पणी की कि वो आजकल कलमा सीख रहे हैं।

इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। एक ओर जहां कुछ यूजर्स ने उनके बयान का समर्थन किया, वहीं कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह बयान देश की सुरक्षा व्यवस्था पर असहमति जताता है। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि अगर सांसद को खुद की सुरक्षा को लेकर डर है तो आम नागरिकों की स्थिति क्या होगी। दुबे पहले भी अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर विवादास्पद टिप्पणियां कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.