गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में सिखों के हाजर नाजर गुरु श्री गुरुग्रंथ साहेब के प्रकाश उत्सव पर संगत ने सुनी गुरवाणी।
परसुडीह थानेदार, पंकज सिन्हा, समेत कई गणमान्य हुए सम्मानित
क्षेत्र की जनता के सहयोग के लिए पुलिस 24×7 उपलब्ध, समस्या होने पर मुझे कॉल करें : फैज अहमद
जमशेदपुर। के गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में रविवार को सिखों के हाजर नाजर गुरु जुगो जुग अटल श्री गुरुग्रंथ साहेब का पहला प्रकाश दिहाड़ा (प्रकाश उत्सव) बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया. इस मौके पर विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया. सिख स्त्री सत्संग सभा की परमजीत कौर, जसविंदर कौर, गुरमीत कौर ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा. उसके बाद बच्ची जसप्रीत कौर ने भी कीर्तन से संगत को मंत्रमुग्ध किया. अंत में ज्ञानी मनप्रीत सिंह टाटानगर वाले ने मनोहर गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया और गुरुग्रंथ साहेब के प्रकाश उत्सव का इतिहास भी साझा किया.
इससे पूर्व सुबह 11 बजे शुक्रवार से चल रहे श्री अखंड पाठ साहेब का भोग पड़ा. अंत में गुरु चरणों में सरबत के भले की अरदास हुई और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया.

परसुडीह थानेदार ने भरी हाजरी
विशेष आयोजन में परसुडीह के थाना प्रभारी मो. फैज अहमद ने गुरु दरबार में हाजरी भरी. कीर्तन दरबार और अरदास में शामिल हुए. उन्हें गुरुद्वारा कमेटी की ओर से क्षेत्र में अच्छी विधी व्यवस्था कायम करने के लिए बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया. उन्होंने संगत को भरोसा दिलाया कि जमशेदपुर पुलिस चौबीस घंटे आपके लिए तत्पर है. किसी भी तरह की परेशानी होने पर मुझे कॉल कर सकते हैं. कानून के दायरे में रहकर हर समस्या का निश्चित समाधान करूंगा.
इन्हें भी किया गया सम्मानित
क्षेत्र के जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पंसस श्वेता जैन, मुखिया साधु मारडी, सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सिख प्रतिनिधि बोर्ड के गुरचरण सिंह बिल्ला, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शिंदे आदि.

सेवा के लिए इन्हें मिला विशेष सम्मान
गुरुद्वारा में हर वक्त सेवा करने वाले इलाके की प्रबुद्ध संगत को विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया गया. इनमें हर बार फूलों की सेवा के लिए खासमहल से बावा इंजीनियरिंग परिवार के राजू सिंह, श्री अखंड पाठ की सेवा के लिए खासमहल से पत्रकार चरणजीत सिंह, खासमहल से सुरजीत सिंह, ग्रंथी बीबी गुरमीत कौर, ऑडिटर रंजीत सिंह मथारू की बेटी को नीट की पढ़ाई के लिए मणिपाल शिक्षण संस्थान में एडमिशन होने पर हरप्रीत कौर, कीर्तन करने वाली बच्ची जसप्रीत कौर को भी सम्मानित किया गया.
