भारतीय महिला हॉकी टीम के सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को 50 -50 लाख रुपए का चेक, स्कूटी, लैपटॉप और स्मार्ट फोन प्रदान कर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
1 min read
राँची: झारखंड मंत्रालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को 50 -50 लाख रुपए का चेक, स्कूटी, लैपटॉप और स्मार्ट फोन प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर खेल मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री जोबा मांझी और दोनों खिलाड़ी के परिजन उपस्थित थे, इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा सरकार खेल की दिशा में कई कदम उठाए हैं ताकि खेल व्यवस्था में सुधार हो, खेल नीति को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं ताकि खिलाड़ियों के प्रतिभा को सामने ला सकें, राज्य की पहचान कई चीजों में है खनिज संपदा प्रकृति वही खेल के जगत में भी हमारी एक अलग पहचान है। आज हमें मेडल नही मिला पर जो प्रदर्शन रहा खिलाड़ियों का वह भी मेडल से कम नही Cm ने कहा हमे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।
मुख्यमंत्री ने एलान किया दोनो खिलाड़ी को 3000 स्क्वायर फिट का पक्का मकान सरकार बना के देगी, दोनो खिलाडीयो को cm ने हॉकी स्टिक भी सौपा। मौके पर दोनों हॉकी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का धन्यवाद दिया और भविष्य में और अच्छा खेलने की बात कही।