June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

दूल्हा इतना लंबू की गले में वरमाला ही नहीं डाल पा रही थी दुल्हन, लोग बोले- झुकेगा नहीं जालिम दूल्हा

1 min read

न्यूज़ टेल डेस्क : शादी में वरमाला की रस्म बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। मान्यताओं के अनुसार वरमाला न केवल एक रस्म है, बल्कि यह दो जिंदगियों का एक अटूट बंधन और मिलन का एक खास प्रतीक है। जो इस बात की पुष्टि करता है कि दूल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे को पूर्ण सहमति से स्वीकार लिया है।

आजकल इस रस्म से जुड़ी सोशल मीडिया कई तरह की वीडियो देखने को मिलती है। जिसमें वरमाला के दौरान दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष के लोग उन्हें गोदी में उठाकर इस वरमाला की रस्म को थोड़ा मजेदार बनाने की कोशिश करते है। वहीं, इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसी भी सामने आई है। जिसे देखने के बाद आपके दिमाग में भी बॉलीवुड के पुराने और मशहूर गाने की एक लाइन आ रही होगी….. “जिसकी बीबी छोटी उसका भी बड़ा नाम है।

इस वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते है कि एक शादी एक दौरान दुल्हन और दूल्हा वरमाला की रस्म के लिए खड़े होते है। ऐसे में दिक्कत की बात यह है की दुल्हन, दूल्हे के मुकाबले हाइट में बहुत ही ज्यादा छोटी है। जिसके चलते दुल्हन जब दूल्हे को वरमाला पहनाती है। तो उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.