2 महीने पहले भागकर की थीं शादी, फंदे पर लटका मिला लड़की का शव…!

बिहार : कटिहार में प्यार और भगाकर शादी के बाद लड़की का शव फंदे पर लटका मिला। उसका पैर जमीन से टच हो रहा था, जबकि हाथ मेज पर था। शव लड़की के पति की मौसी के घर से मिला है। पति समेत सभी ससुराल वाले फरार हैं।
शव की स्थिति देखकर प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। लड़की के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या की एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
घटना तेलता ओपी क्षेत्र के बालूगंज गांव में घटी। जिसका शव मिला है वह बालूगंज गांव निवासी चमन नुरी की है। उसके भाई इस्माइल राजा ने बताया कि 2 माह पूर्व उसकी बहन को कुम्हड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय मो इकबाल ने प्रेम के जाल में फंसाकर घर से लेकर फरार हो गया था।
इस्माइल ने बताया कि मैंने अपनी बहन की काफी खोजबीन की। बाद में हमे पता चला कि इकबाल मेरी बहन को लेकर दिल्ली चला गया।