5 दिनों से गायब सपना किन्नर का शव नाले से बरामद, शक की सुई पति के ऊपर….
1 min read
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सिदो-कान्हो बस्ती में रहने वाली सपना किन्नर (22) का शव मंगलवार को बर्मामाइंस पुलिस ने बरामद किया है। पांच दिनों से लापता सपना का शव बरामद होने के बाद बस्ती के रहने वाले अन्य किन्नरों ने इसका आरोप उसके पति धीरज नायक पर लगाया है। सूचना पर बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू सुबह के 9 बजे ही घटनास्थल पर पहुंचे. जांच के क्रम में पुलिस ने बस्ती के लोगों के पूछताछ करने के बाद शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मूलरूप से भागलपुर की रहने वाली सपना किन्नर 11 मार्च से ही बस्ती से लापता थी। इसकी लिखित शिकायत बस्ती की सावित्री किन्नर ने बर्मामाइंस थाने में जाकर की थी। पांच दिनों के बाद बस्ती से ही नाला के किनारे दो दीवारों के बीच से सड़ा-गला शव बरामद किया गया है। शव को देखने के बाद पुलिस का कहना है कि 4-5 दिनों पुरानी है। शव में किड़े निकल आये हैं। बस्ती के रहने वाली काजल किन्नर का कहना है कि सपना तो एक माह से सिदो-कान्हो बस्ती में रह रही थी। उसका एक माह का नाच-गान का कार्यक्रम बुक कराया गया था। इधर उसका पति धीरज नायक छपरा से घटना के चार दिनों पहले ही आया हुआ था। बस्ती के लोगों का आरोप है कि पति से उसका बराबर विवाद होता था। दोनों के बीच नहीं बनती थी। इस कारण से ही अन्य किन्नरों ने आरोप लगाया है कि पति ने ही उसकी हत्या की है।