November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर भाजपा ने जताई चिंता, कहा- ‘जमशेदपुर पुलिस आपकी सेवा में’ का नारा उल्टा होता दिख रहा, हेमंत सरकार लोगों के जान-माल की रक्षा करने में विफल

1 min read

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में बीते पांच दिनों में लूट की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी है। बिस्टुपुर में दिनदहाड़े 32 लाख की लूट कांड की जांच में खुलासा होने से पहले ही शुक्रवार शाम भीड़-भाड़ वाले साकची बाजार में अपराधियों ने 10 लाख के आभूषण लूटकर एक बार फिरसे पुलिस को खुली चुनौती दे दी। हाल के दिनों में लगातार बढ़ रहे लूट की घटनाओं पर भाजपा ने चिंता जताई है। शुक्रवार को घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने जिला प्रशासन की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में आये दिन हो रहे चोरी, छिनतई और लूट की घटनाओं से भय का माहौल व्याप्त हो गया है। ‘जमशेदपुर पुलिस आपकी सेवा में’ का नारा उल्टा होता दिख रहा है। आमजन में भय साफ तौर पर दिख रहा है, तो अपराधी बेखौफ़ नजर आने लगे हैं। गुँजन यादव ने जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर हेमंत सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हेमंत सरकार लोगों की जान-माल की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है और सरकार इस दिशा में सजग नजर नही आ रही। अगर सरकार और प्रशासन ने जल्दी ही हालात नहीं संभाले तो स्थितियां बद से बदतर होती जाएंगी। गुँजन यादव ने कहा कि अगर घटनाओं को रोकने की दिशा में कड़े कदम नही उठाये गए तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.