September 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

बाबा वडभाग सिंह जी का जन्मदिहाड़ा श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया।

न्यूज टेल डेस्क: बिरसानगर जोन 5 स्थित बाबा वडभाग सिंह सेवा दल गुरुद्वारा साहिब में बाबा वडभाग सिंह जी का जन्मदिहाड़ा बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड पाठ की समाप्ति से हुई। इसके बाद अमृतसर से पधारे संत मंजीत सिंह जी और प्रभजोत सिंह मन्नी ने अपने मधुर कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया और बाबा वडभाग सिंह जी के इतिहास से संगत को अवगत कराया।

कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर

शाम को सजे कीर्तन दरबार में संगत ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान गुरु का लंगर बरताया गया। नगर पुलिस उपाधीक्षक सुनील चौधरी, सीजीपीसी चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते, भाजपा सिख नेता सतवीर सिंह सोमू, साकची गुरुद्वारा प्रधान हरविंदर सिंह मंटू समेत कई गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर श्रद्धा प्रकट की और सम्मानित किए गए।

संगत और सेवा का अद्भुत संगम

गुरुद्वारा साहिब के अवतार सिंह पिंटू ने बताया कि हर वर्ष यह आयोजन संगत के सहयोग से बड़े पैमाने पर होता है, जिसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार की सेवा में मुख्य रूप से गुरमिंदर सिंह भाटिया, पूरण सिंह, हरदीप सिंह रायत, सोहन सिंह, चरणजीत सिंह, जगजीत सिंह, मंजीत सिंह, रंजीत सिंह, संदीप सिंह और अमनदीप सिंह रोशन ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.