June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

2 सिर और 3 आंखों वाला बछड़ा का हुआ जन्म, लोगों ने माना भोलेनाथ का आशीर्वाद…!

बिहार : इन दिनों हिन्दू धर्म का पवित्र माह सावन चल रहा है । इसी बीच तीसरी सोमवारी के 2 मुंह और तीन आंख वाला बछड़ा जन्म लिया। जिसको लेकर बछड़ा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां लोग आस्था की नजर से देखते हुए बछड़ा को दूध पिलाकर पूजा पाठ करते देखे गए। जबकि वहीं पशुपालक द्वारा भजन कीर्तन का अभी आयोजन किया गया।

मामला परबत्ता प्रखंड अंतर्गत देवरी पंचायत के अररिया गांव निवासी हैचू यादव का गाय बीते सोमवार को दो मुंह व 3 आंख वाला बछड़ा को जन्म दिया। इसकी सूचना जब लोगों तक पहुंची तो उसे देखने वालों की भीड़ लग गई। फिलहाल गाय और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

वहीं पशुपालक ने बताया कि यह गाय का पहला बच्चा है। बछड़े के जन्म के बाद अभी उनका परिवार गाय की सेवा और उसे गुड़ आदि खिलाने में जुटा है। परबत्ता प्रखंड के पशु चिकित्सक विजय कुमार ने बताया कि गाय के इस तरह से जेनेटिक बदलाव के साथ बछड़े को जन्‍म देने के पीछे जीनोम में बदलाव जिम्‍मेदार है। पशुओं में म्‍यूटेशन के लिए उनके आंतरिक और बाहरी माहौल जिम्‍मेदार होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.